खेल संस्थाओं के सदस्यों के साथ मीटिंग करते डीसी अमित कुमार।
भास्कर संवाददाता | नवांशहर
डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए खेल संस्थाओं और संगठनों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि खेल टूर्नामेंट को अगर योजना से करवाया जाए तो इसके साथ जहां हम अच्छे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल मुकाबलों तक पहुंचाने का मंच देने में कामयाब होंगे वहीं गांव स्तर से शुरू करके जिला स्तर पर सबसे बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाले बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन करके उनको बेहतर कोचिंग मुहैया करवा सकेंगे।
डिप्टी कमिश्नर जिला ओलंपिक एसोसिएशन और इसके साथ जुड़े संगठनों के सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी खेल संगठनों को अपने-अपने खेल कैलेंडर तैयार करके जिला प्रशासन और खेल विभाग से सांझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि हम खेल कैलेंडर मुताबिक खेल मुकाबलों को पूरे साल में बांट लें तो इसके साथ जहां खिलाडिय़ों को और ज्यादा मौके मिलेंगे वहीं खेलों में भी सुधार ला सकेंगे। उन्होंने कहा कि केवल साल के किसी खास महीने तक ही अपनी, गतिविधियों को सीमित न करे हमें व्यापक स्तर पर सांझी खेल रणनीति बनानी चाहिए जिसके साथ पूरा साल खेल मुकाबले भी चलते रहेंगे और हमारे नौजवान और खिलाड़ी भी खेल के साथ जुड़े रहेंगे।