पंजाब रोडवेज में सब इंस्पेक्टरों की कमी के कारण रोडवेज की बसों की चेकिंग का काम काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं उनकी पदोन्नति भी ठंडे बस्ते में पड़ गई है। सांझी एक्शन कमेटी के राज्य अध्यक्ष सुरिंदर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टरों की फाइलें लंबे समय से चंडीगढ़ दफ्तर में पड़ी हैं। हर बार कोई न कोई अड़चन की वजह से काम रोक दिया जाता है। इस बार काम प्रगति पर चल रहा था लेकिन अंतिम समय पर मंत्री व बोर्ड के डायरेक्टर विदेश दौरे पर चले गए।
उन्होंने बताया कि नवांशहर डिपो में 12 सब इंस्पेक्टरों के पद हैं, इनमें 4 पद खाली पड़े हैं। वहीं पंजाब रोडवेज में 15 इंस्पेक्टर कार्यरत है लेकिन इतने इंस्पेक्टरों व सब-इंस्पेक्टरों से बस चेकिंग करने का काम नहीं चलता। सुरिंदर सिंह ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण कर्मचारियों को अब तक पदोन्नत भी नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा चल रहा है। समय-समय पर उनका संगठन पूरे पंजाब में अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोला जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिस पार्टी ने राज्य की सत्ता पर काबिज किया, उसने ही 18 डिपुओं में कार्य कर रहे मुलाजिमों के साथ धक्केशाही की। सत्ता हासिल करने के बाद हमेशा वे अपने किए वायदे से मुकर जाते रहे।
जानकारी के मुताबिक नवांशहर के पास अपनी 58 बसें है। वहीं पंजाब रोडवेज व पनबस की बसों सहित कुल 91 बसें हैं। वहीं, रोडवेज दफ्तर की जानकारी मुताबिक पनबस के मैनेजिंग डायरेक्टर पास अधिकार है कि वे कमेटी के साथ मीटिंग कर उसमें प्रस्ताव पास कर बैंक से लोन लेकर नई बसें खरीद सकता है। सांझी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह ने बताया कि पनबस हर वर्ष बैठक में प्रस्ताव डालकर डिपो में नई बसें डालता है, जबकि रोडवेज को कई साल से नई बसें नहीं मिली है।
सब-इंस्पेक्टरों व इंस्पेक्टरों की कमी के चलते सरकारी बसों में चेकिंग नहीं हो पाती है। जानकारी मुताबिक पंजाब रोडवेज व पनबस सहित 91 बसें नवांशहर डिपो से चलती हैं, जिन्हें रास्ते में चेक करने के लिए उनके पास स्टाफ की कमी के चलते कई बसें चेकिंग बिना रह जाती हैं। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कई बस में यात्री बिना टिकट सफर कर लेते है। वहीं पंजाब रोडवेज को बिना टिकट चढ़े यात्री विभाग को चूना लगा रहे है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट विभाग को रेवेन्यू इकट्ठा नहीं हो रहा है, जिस कारण विभाग काफी घाटे में चल रहा है।
नवांशहर डिपो में 12 सब इंस्पेक्टरों के पद हैं, इनमें 4 पद खाली