पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयुर्वेदिक कैंप में लोगों की जांच

आयुर्वेदिक कैंप में लोगों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंप में मौजूद डाॅक्टर, आयोजक और मरीज।

नवांशहर | करियाम रोड पर स्थित भू वर्थ चाइल्ड केयर में सेहत विभाग द्वारा जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अफसर ऊषा रानी के निर्देश पर फ्री आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें करीब 405 लोगो को जांच कर उनको आयुर्वेदिक दवाई दी गईं। कैंप में विशेष तौर पर बंगा की एसडीएम अनमजोत कौर भी शामिल हुईं।

कैंप में डाॅ. शुभकामना, फार्मासिस्ट हरजिंदर सिंह और रजनीश शर्मा ने लोगों की जांच की गई। कैंप की शुरुआत बीडब्लूसीसी के बच्चों ने अरदास से की। डाॅ. शुभकामना की टीम ने स्लम एरिया के बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ इलाके के लोगों का चेकअप किया। इन बच्चों व लोगों में ज्यादातर खांसी, टाइफाइड, बुखार, जुकाम आदि के मरीज पाए गए। ज्यादातर मरीजों में कैलशियम की भी कमी पाई गई। डा. कामना ने बताया कि सभी को अपने शरीर और प्रकृति के अनुकूल चलना व खान पान करना चाहिए। नियमित आहार व विहार के सात ही रोजाना व्यायाम करना चाहिए। समय पर शौच जाना, नहाना और सोना व जागना चाहिए। भू बर्थ चाइल्ड केयर की संचालिका गगनदीप कौर ने बताया कि हमें आयुर्वेदिक व युनानी मेडिसन का प्रयोग जरूरत के समय करना चाहिए। इस मौके पर गुरचरण अरोड़ा, एमपी सिंह, जसवीर सिंह, परमजीत कौर, सुनील सचदेवा, राजेश गाबा, गुरचरन अरोडा. राजीव गुलाटी, योगेश कुमार, नकुल देव दुग्गल, शंकर दुग्गल, पार्षद डा. कमलजीत, पार्षद मक्खन सिंह ग्रेवाल, सुलक्षण शर्मा, मान सिंह, मनोज कंडा, हरविंदर गुलाटी, गिरीश मेहन, डा. प्रदीप अरोड़ा, डाॅ. दीपक और राम पाल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...