पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्यू लयूर फ्रूट फ्लाई ट्रैप से रोकें फल की मक्खी

क्यू लयूर फ्रूट फ्लाई ट्रैप से रोकें फल की मक्खी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागवानी विभाग के सहायक डायरेक्टर दिनेश कुमार ने जिले के किसानों और बागबानी को अमरूद, नींबू जाति, आम, चीकू और लताओं वाली सब्जियों में फल की मक्खी के हमले से सावधान रहने को कहा है।

उन्होंने कहा कि इस की रोकथाम क्यू-लयूर फ्रूट फ्लाई ट्रैप के साथ बड़े आसान तरीके सेकी जा सकती है। यह जानकारी उन्होंने डा. बलविन्दर सिंह प्रोजेक्ट अफसर सेंटर आफ एक्सीलेंस फार फ्रूट पंजाब के साथ खेतों और बागवानों का सर्वे करते हुए दी। उन्होंने कहा कि बहुत से किसान इसकी रोकथाम कीटनाशकों के साथ करते हैं जबकि जहर के प्रभाव से डरते कई लोग फलों और सब्जियों का सेवन कम ही करते हैं। उन्होंने बताया कि एक ट्रैप तैयार करने के लिए एक लीटर वाली खाली प्लास्टिक की पानी वाली बोतल और एक दवाई वाले कैप्सूल की जरूरत पड़ती है। यह कैप्सूल 50 रुपए के हिसाब के साथ बागबानी विभाग के दफ्तर से लिया जा सकता है। जब फल का रंग हरे से पीले की ओर बदलना शुरू हो जाता है तो उस समय यह मक्खी समय मारकर फल में अंडा दे देती है। यही मक्खी बाद में सुंडी बनकर फल-सब्जियों का नुकसान करती है।

उन्होंने बताया इस समय यह ट्रैप लगाने से नर मक्खियां इस में फंस कर मर जातीं हैं और फल-सब्जियां का नुक्सान नहीं करती। इस तरह हम फल मक्खी की रोकथाम बिना स्प्रे किए की जा सकता है। इस मौके पर नवांशहर के बागवानी विकास अफसर जगदीश सिंह काहमा और बलाचौर के बागबानी विकास अफसर राजेश कुमार भी थे।

बागवानी विभाग के दफ्तर से ली जा सकती है दवाई

बागवानी विभाग ने किसानों को सब्जियों में फल की मक्खी के हमले से सावधान रहने को कहा

बागवान को फल की मक्खी से बचाव संबंधी जानकारी देते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...