पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीपी कंट्रोल करने के लिए घर का काम करें : डाॅ. स्वरूप

बीपी कंट्रोल करने के लिए घर का काम करें : डाॅ. स्वरूप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में कार्यकारी सिविल सर्जन डाॅ. दयाल स्वरूप की अध्यक्षता में विश्व हाइपरटेंशन दिवस संबंधी अपने खून का दबाव के स्तर को जानो विषय पर जागरुकता सेमिनार लगाया गया। डा. दयाल स्वरूप ने बताया कि हमें समय समय पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर इलाज करवा कर मरीज का बचाव किया जा सके।

उन्होंने कहा कि ब्लड प्रैशर की बीमारी से बचाव के लिए हमें अपना भार कंट्रोल में रखना चाहिए, संतुलित खुराक लेनी चाहिए। हमें तंबाकू, सिगरेट आदि का सेवन नहीं करना चाहिए तथा नमक की मात्रा भी कम लेनी चाहिए। चाय, कॉफी की मात्रा कम की जाए, ब्लड प्रैशर से बचाव के लिए सप्ताह में कम से कम पांच दिन नियमित कसरत की जाए। कसरत की शुरूआत में कम समय फिर इसे बढ़ाते हुए 30 मिनट तक किया जाना चाहिए। कसरत के बाद आराम करने के बाद ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ लिया जाए। दफ्तरों और शॉपिंग कांप्लेक्स में लिफ्ट की बजाय सीढिय़ों का इस्तेमाल किया जाए, गाड़ी को पार्किंग में खड़ा करके पैदल चला जाए। आज की जिंदगी में मानसिक तनाव को घटाने के लिए अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनके साथ खेला जाए, अपने हाथों से घरेलू काम किए जाए जैसे की कपड़े धोना, सफाई करना और फूल पौधों की देखरेख की जाए।

खबरें और भी हैं...