पेंडू मजदूर यूनियन की बैठक गांव सड़ोआ में यूनियन के प्रधान महिंदर सिंह खैरड़ की अध्यक्षता में हुई। महिंदर सिंह खैरड़ और इफ्टू प्रधान कुलविंदर सिंह बड़ैच ने बैठक में मौजूद मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन सरकार ने एक साल से भी ज्यादा समय में बिता दिया ह लेकिन अभी तक सरकार ने चुनाव में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मजदूरों को पांच-पांच मरले के रिहायशी प्लाट देने का वादा किया था। नोटिफिकेशन के बाद भी अभी तक जरूरतमंदों को प्लाट नहीं दिए गए है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दलितों को दी जा रही घरों को मुफ्त बिजली की सुविधा भी धीरे धीरे खत्म करने जा रही है। पंजाब सरकार उसारी मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं आन लाइन फार्मों के जरिए मंजूरी देने के बहाने छीनने की तैयारी में लगी हुई है। नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एससी, एसटी सुरक्षा एक्ट की धाराओं को नर्म कर दलितों पर सामाजिक जुल्म बरकरार रखना चाहती है, जोकि कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर बगीचा सिंह, गुरदयाल रक्कड़ ने भी संबोधित किया।
बैठक के दौरान पेंडू मजदूर यूनियन के सड़ोआ यूनिट का चुनाव किया गया। जिसमें सुरिंदर पाल को प्रधान, परमजीत कुमार को उप प्रधान, सुखविंदर कौर को सचिव, जसवंत सिंह को संगठन सचिव, हरबंस कौर , महिंदर कौर, सत्या देवी, संजीव कुमार, दविंदर कुमार, आशा रानी, जोग राज, रतन कौर, सुरजीत कौर, कश्मीर कौर व विनोद कुमार को कमेटी सदस्य के तौर पर चयनित किया गया।
पेंडू मजदूर यूनियन की बैठक को संबोधित करते यूनियन नेता और उपस्थिति। -भास्कर