बैठक में मौजूद उसारी मिस्त्री मजदूर यूनियन सदस्य।
काठगढ़ | उसारी मिस्त्री मजदूर यूनियन की ओर बैठक का आयोजन कस्बा काठगढ़ में किया गया, जिसमें मजदूरों की समस्याओं संबंधी विचार-चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान निर्मल जंडी ने कहा कि सरकार अपने किए वायदों से भाग रही है। सरकार की ओर से किए गए सभी वादे झूठे साबित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मजदूर अपनी भलाई स्कीमें लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। आन लाइन सिस्टम अभी तक चालू नहीं किया गया है, शगुन स्कीम, बीमा स्कीम, वजीफा स्कीम के फार्म भरे हुए दो साल बीत गए हैं, लेकिन उन्हें इनका लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि मांगों की प्राप्ति के लिए 25 मई को नवांशहर के माता विद्यावती भवन में बैठक की जाएगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर आन लाइन सिस्टम चालू न किया गया तो वे संघर्ष के लिए मजबूर हो जाएंगे। मौके पर धर्मपाल, सोहन लाल, हरदीप पनेसर, सुलखण नीलेवाड़े, पाली, मदन भरथला, सोहन लाल मौजूद थेे।