पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दंत चिकित्सा कैंप में 80 मरीजों के दांतों की जांच

दंत चिकित्सा कैंप में 80 मरीजों के दांतों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंप में मरीज के दांतों की जांच करतीं डा. प्रियंका मुरगई। साथ हैं डीसी अमित कुमार।

नवांशहर | जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को सुविधा केंद्र में दांतों का जांच कैंप लगाया गया, जिसमें 80 लोगों के दांतों की जांच की गई। कैंप की शुरूआत डीसी अमित कुमार ने की। उन्होंने कहा कि दांत शरीर का अमूल्य खजाना हैं। इसको साफ सुथरा रखना हमारी खुद की निजी जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि कैंप का उद्देश्य सुविधा केंद्र में आने वाले लोगों को दांतों की संभाल के प्रति जागरूक करना है। कैंप में डाॅक्टर प्रियंका मुरगई ने 80 लोगों के दांतों की जांच कर जरूरतमंदों की दवाई भी दी गईं। डाॅ. मुरगई ने लोगों को बताया कि हमें अपने दांतों की नियमित सफाई करनी चाहिए। हमें रोजाना दो बार सुबह व खाना खाने के बाद रात को ब्रश करना चाहिए। रात को सोते समय कोई भी मीठी वस्तु खा कर नहीं सोना चाहिए, इससे दांत खराब हो सकते हैं। बच्चों को चाकलेट से दूर रखना चाहिए और बच्चों को सुबह व रात को ब्रश करने की आदत डालनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...