पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों में देशभक्ति भरेगी प्रदर्शनी आर्मी में जाने के विकल्प भी जानेंगे

विद्यार्थियों में देशभक्ति भरेगी प्रदर्शनी आर्मी में जाने के विकल्प भी जानेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के बच्चे पहली बार आर्मी की कार्यप्रणाली बेहद नजदीक से देख पाएंगे। आर्मी अपना काम किस तरह करती है और आर्मी का लाइफ स्टाइल कैसा है। यूथ में आर्मी किस तरह के हथियारों का प्रयोग करती है। आर्मी लोगों के जीवन के बारे में बच्चों में दिखाई देने वाली उत्सुकता को आर्मी अधिकारी खुद दूर करेंगे।

19 मई शनिवार को राहों के किरपाल सागर अकादमी में 9 बजे से 1 बजे तक यह प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेजर रविकांत ने बताया कि इससे पहले आम तौर पर बच्चे आर्मी के हथियारों को स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्रत दिवस या किसी खास दिन पर ही आर्मी के बारे में जान पाते थे, लेकिन आर्मी की ओर से अब बच्चों को रुटीन में इस तरह की जानकारी देने के लिए आर्मी को जाने नाम का एक अभियान चलाया गया है, जिसके तहत बच्चों में देशभक्ति पैदा करने, उन्हें आर्मी में जाने के विकल्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई स्कूलों और गांवों को प्रदर्शनी के बारे में जानकारी भी दी गई है। युवाओं को देश प्रति प्रोत्साहित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

कैंप की तैयारियों के संबंध में आपस में बातचीत करते आर्मी के जवान।

पानी में तैरने वाला टैंक देखेंगे विद्यार्थी

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को आर्मी द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियार दिखाए जाएंगे। आर्मी टैंक (जिसमें पानी में तैरने वाले टैंक, हथियार फेंकने वाले टैंक), राकेट लांचर, मीडियम मशीन गन, आटोमैटिक ग्रेनेड लांचर, लाइट मशीन गन, कई किलोमीटर तक देखने वाली दूरबीन (लूरस) के अलावा आर्मी बैंड की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। हथियारों की क्षमता की जानकारी दी जाएगा।

खबरें और भी हैं...