पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज सेवक ने दौलतपुर में मेधावियों को दी स्कॉलरशिप

समाज सेवक ने दौलतपुर में मेधावियों को दी स्कॉलरशिप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | गांव दौलतपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सरकारी प्राइमरी स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को समाज सेवक अजीत सिंह थांदी द्वारा प्रति विद्यार्थी 1000 रुपए की राशि स्कॉलरशिप के तौर पर वितरित की गई। स्कूल प्रिंसिपल सुनीता रानी ने बताया कि समाजसेवी थांदी की ओर से दौलतपुर की चौथी कक्षा की प्रिया, 5वीं का गोपाल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर की 8वीं की पूजा, 10वीं की गुरमीत कौर और 11वीं कक्षा की छात्रा कविता को कक्षा पहला स्थान हासिल करने पर प्रति विद्यार्थी 1000 रुपए की नगद इनाम राशि दी गई। मौके पर शीश सिंह गरचा, सतनाम सिंह, चरनजीत सिंह और स्टाफ मैंबर उर्मिला, मलकीत कौर, नीलम रानी, नरेश कुमार और बलवीर सिंह रक्कड़ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...