पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से रमजान मुबारक, 14 जून को होगा सबसे लंबा रोजा

आज से रमजान मुबारक, 14 जून को होगा सबसे लंबा रोजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमजान महीना शुरू हो गया है। मुस्लिम समाज के लिए रमजान का महीना बहुत ही पावन माना जाता है। बारादरी मस्जिद के इमाम मौलवी कारी जिया अहमद ने बताया कि इस महीने में हर मुस्लिम महिला, पुरुष व बच्चों को रोजा उपवास रखना चाहिए। इस महीने मुसलमान अपनी कमाई का कुछ हिस्सा हरीबी में बांटता है और पूरे महीने खुदा की इबादत करता है। पहला रोजा रखने के लिए खाना खाने (सहरी) का समय सुबह चार बजे और रोजा खोलना का समय शाम सात बजकर अठारह मिनट पर है। कारी जिया अहमद ने सभी मुसलमानों को रोजा रखने को कहा। उन्होंने बताया कि इस तीस दिन के व्रत के बाद ईद उल फितर की नमाज पढ़ी जाएगी। इस बार इस पाक महीने में 5 जुमे पड़ेंगे। पहला जुमा होगा रमजान के दूसरे दिन 18 मई को और आखिरी अलविदा जुमा 15 जून को होगा। इस बार 14 जून को सबसे लंबा रोजा होगा।

सकारी जिया अहमद ने बताया कि रमजान के महीने में आसमानी पावन ग्रंथ कुरान शरीफ को रचा गया था। इस रमजान में तारावी (पाठ) सुनना हर मुसलमान के लिए वाजिब (फर्ज) है। रमजान के महीने में हमें एक दूसरे के काम आना चाहिए।

खबरें और भी हैं...