बसियाला में साईं शाह मदार जिंदा पीर का मेला आज से
नवांशहर | गांव बसियाला में साईं शाह मदार जिंदा पीर के दरबार में 13वां सालाना जोड़ मेला 17 मई से शुरू होगा। दरबार के सेवादार मनजीत बिल्ला ने बताया कि देर शाम को मेहंदी व चादर चढ़ाने की रस्म होगी। इमरान कादरी मलेरकोटला वाले संगत को कव्वालियों से मंत्रमुग्ध करेंगे जबकि लवली जस्सी एंड नकाल पार्टी नकलें पेश करेंगे। 18 मई को नवीन साबर एंड पार्टी सूफी कलाम पेश करेंगे, आरजू मुस्कान एंड पार्टी नकलें पेश करेंगे।