शाहपुर पट्टी में पंज पीर के दरबार में जोड़ मेला आज से
नवांशहर | गांव शाहपुर पट्टी में ग्यारहवीं वाली सरकार पंज पीर के दरबार में 19वां सालाना जोड़ मेला 17 मई से शुरू होगा। प्रमुख सेवादार बाबा बलदेव सैनी ने बताया कि वीरवार को झंडा व चादर चढ़ाई जाएगी। देर शाम कव्वालियों का प्रोग्राम होगा। 18 मई को आशु सिंह, गुरदीप मेहतपुरी, महेश साजन, रोकीके, दीप छिंदा, जसविंदर डगामिया कार्यक्रम पेश करेंगे। मेले में प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री हंसराज हंस विशेष तौर शामिल होंगे।