नवांशहर|स्थानीय स्लोह रोड पर स्थित ज्ञान गुरुकुल के विद्यार्थियों ने पीयू-सीईटी -2018 (पंजाब यूनिवर्सिटी अंडर ग्रेजुएट कामन एंट्रेस टेस्ट) परिणामों में अच्छा प्रदर्शन किया है। निदेशक केवसुधा जैन व डायरेक्टर केशव जैन ने बताया कि परीक्षा में गुरुकुल के 10 स्टूडेंट्स ने यह प्रवेश परीक्षा पास कर अच्छे अंकों से पास कर इलाके का नाम रोशन किया है। केशव जैन ने बताया कि रीमा मान ने 94.15 प्रतिशत अंक, चेतना गौतम ने 91.6 प्रतिशत, गौरव जीत कौर ने 83.9 प्रतिशत ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंस्टीट्यूट स्टाफ ने मेधावियों को बधाई दी है।