पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशे से दूर रहने के लिए युवा दें खेलों पर ध्यान : खोसला

नशे से दूर रहने के लिए युवा दें खेलों पर ध्यान : खोसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौर|गांव बुल्लेवाल में अपना पंजाब पार्टी और आईवीवाई अस्पताल नवांशहर के सहयोग से जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें आईवीवाई अस्पताल नवांशहर के माहिर डॉक्टरों की तरफ से गांववासियों और नौजवान पीढ़ी को निरोग शरीर रखने के लिए सुझाव दिए। अपना पंजाब पार्टी के जिला प्रधान प्रवेश खोसला ने नौजवानों को नशे से दूर रहकर समाज में फैल रही कुरीतियों को खत्म करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि खेलें हमारे शरीर को तंदरुस्त रखने में बहुत जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे रूपी दैत्य से दूर रखा जा सके ताकि समाज का विकास हो सके। इस दौरान अशोक कुमार, वरिंदर कुमार बंटी, सोनू पंडित, गुरनाम सिंह बैंस, जनक राज, गुरमीत राम, कुलविंदर कौर भट्टी, राणो रानी, राज रानी, कुलविंदर कौर आशा वर्कर शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...