नवांशहर | गांव रक्कडां ढाहां के शिव मंदिर में सालाना भंडारा 27 मई को मनाया जाएगा। प्रबंधकों ने बताया कि शिव मंदिर व सती माता मंदिर में 26 मई को सुबह 10 बजे श्री रामायण जी का पाठ किया जाएगा। अगले दिन सुबह पाठ का भोग डाला जाएगा और संकीर्तन होगा। उसके बाद भंडारा लगाया जाएगा। महंत नाम दास भक्तों को आशीर्वाद देंगे।