पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने के लिए की गेट रैली

रोडवेज कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने के लिए की गेट रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर डिपो पर मांगों को लेकर नारेबाजी करते रोडवेज के कर्मचारी।

भास्कर संवाददाता | नवांशहर

पंजाब रोडवेज के नवांशहर डिपो के कर्मचारियों ने वीरवार को गेट रैली की। कमेटी मेंबर सुरिंदर सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन पहले ही सरकार को सौंपा जा चुका है। ज्ञापन में पनबस कंडक्टर वर्कर और ठेके पर भर्ती कर्मचारियों की तनख्वाह में बढ़ोतरी की मांग की गई, तीन साल कांट्रेक्टर पर नौकरी कर चुके कर्मचारियों को पक्का करने, 2004 के बाद की भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, मुलाजिमों को 22 महीने का डीए का भुगतान करके डीए की बकाया किश्त रिलीज करने की मांग है। इसके अलावा छठा वेतन कमीशन को लागू किया जाए, किलोमीटर स्कीम की बसें बंद करने की मांग है। सुरिंदर सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें पूरी न की तो यूनियन 21 मई को पंजाब भर में डिपुओं में गेट रैलियां करेगी और 23 मई को राज्य के 18 डिपुओं में बसों का चक्का जाम करके हड़ताल करेगी।

इस गेट रैली में इंटक कमेटी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी दविंदर कुमार, इंटक कमेटी के प्रधान दलेर सिंह, कंडक्टर यूनियन के पूर्व प्रधान अजीत सिंह, इंटक कमेटी के जरनल सेक्रेटरी, मनजीत सिंह, पनबस कंडक्टर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अशोक कुमार रौड़ी, ड्राइवर यूनियन के प्रधान प्रवीर सिंह, कर्मचारी दल के जनरल सेक्रेटरी जसवंत सिंह, वर्कशाप यूनियन के प्रधान प्रीतम भगत, पेंशनर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मुकंद लाल शामिल थे।

खबरें और भी हैं...