पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशीले पदार्थों और शराब के साथ तीन लोग काबू, एक फरार

नशीले पदार्थों और शराब के साथ तीन लोग काबू, एक फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नवांशहर/बंगा सिटी/काठगढ़

सदर नवांशहर, सदर बंगा और काठगढ़ की पुलिस ने नशीले पदार्थों और शराब के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जबकि काठगढ़ में आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। थाना सदर नवांशहर के एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ मेन रोड भंगल कलां गेट पर थे। वहां पुलिस ने गांव भंगल कलां की तरफ से आए बिना नंबर के मायस्ट्रो स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोककर चेकिंग की तो दोनों के पास से 16-16 नशीले टीके बरामद हुए। आरोपियों ने अपनी पहचान महिंदर सिंह और विनय कुमार निवासी गांव बिलड़ो थाना गढ़शंकर बताई है।

वहीं, सदर बंगा के एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव खमाचों में चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने मोटरसाइकिल सवार रजनीश शर्मा निवासी गांव माहल गहिला को शक के आधार पर रोक कर चेकिंग की तो उसके पास से 20 ग्राम नशीला पदार्थ और 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

उधर, काठगढ़ पुलिस ने एक गाड़ी में से 75 पेटी अवैध शराब बरामद की है। एएसआई राम पाल ने बताया कि पुलिस पार्टी काठगढ़ मोड़ पर थी। उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुपर एसी टाटा (पीबी08सीपी-9284) में चंडीगढ़ से शराब लेकर जालंधर जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी करके उक्त गाड़ी को रुकने का इशारा किया। इस दौरान ड्राइवर गाड़ी से निकलकर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 75 पेटी अवैध शराब बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए है।

खबरें और भी हैं...