पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएलवीज ने डोर टू डोर सर्वे कर भरे 280 लोगों के फार्म

पीएलवीज ने डोर टू डोर सर्वे कर भरे 280 लोगों के फार्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के निर्देश के तहत जिला कानूनी सेवाएं अथॉरटी के सचिव कम सीजेएम परिन्दर सिंह की देखरेख में डोर टू डोर सर्वे कर लोगों के फार्म भरे जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत गांव रत्तेवाल में डोर टू डोर सर्वे कर पैरा लीगल वालंटियरों ने 280 फार्म भरे। पीएलवी वासदेव प्रदेसी ने बताया कि पैरा लीगल वालंटियरों की पांच टीमों द्वारा घर घर जा कर अलग अलग लाभर्थियों स्कीमों के अंतर्गत लोगो को जानकारी दी गई। लोगो को जानकारी के साथ ही रत्तेवाल में खुले लीगल एड क्लीनिक पर जाने की सलाह दी गई। उन्होेने कहा कि मुफ्त कानूनी सहायता लेकर लोग अपनी समस्याएं सुलझा सकते हैं। इस मौके पर पीएलवी परमजीत कौर, वासुदेव, पूजा, बलजीत राम, कमलजीत, बलजीत कौर, नेहा, सोनी रानी, हरभजन सिंह और रमनजीत कौर आदि हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...