जीतो 15 करोड़: तर्री की 11 वर्षीय खुशबू ने जीता डिनर सेट
नवापारा राजिम| समीपस्थ ग्राम तर्री के 11 वर्षीय खुशबू साहू ने दैनिक भास्कर जीतो 15 करोड़ योजना में भाग लेकर डिनर सेट जीता। पिता लखन साहू के साथ पहुंची खुशबू पुरस्कार जीतकर बाल सुलभ चंचलता लिए तुरंत सीलबंद पुरस्कार को खोल अपने पिता को दिखाया। पिता-पुत्री दोनों ने भास्कर को धन्यवाद दिया। पिता ने कहा कि मैं नियमित रूप से भास्कर का पाठक हूं, अब तो मेरी बिटिया भी पढ़ती है। वितरक राजू देवांगन, घृतेश साहू ने बताया कि नगर में इसी तरह डेढ़ दर्जन से अधिक पाठकों ने विभिन्न श्रेणी के पुरस्कार जीते हैं। इतने ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी विजयी हुए हैं।