संविधान में सभी वर्गों को समता का अधिकार: डॉ आनंद मतवाले
संविधान में सभी वर्गों को समता का अधिकार: डॉ आनंद मतवाले
राजिम| नगर में डॉ अंबेडकर की जयंती पर बाइक रैली निकाली गई, जो मेला मैदान स्थित गुरु घासीदास मंदिर से होते हुए पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक से होते हुए बस स्टैंड स्थित सभा स्थल में पहुंची। यहां जिला सतनामी समाज के संरक्षक डॉक्टर आनंद मतवाले ने कहा कि बाबा अंबेडकर ने सभी वर्गों को समानता का अधिकार देने संविधान बनाया है। अजा संघर्ष प्रदेश महासचिव प्रहलाद गंधर्व, जिला सचिव आड़े ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ वाय के हिरौंदिया डॉ अमन हुमने, सहदेव बंजारे, नाम दास मारकंडे, उपाध्यक्ष राकेश मांड्रे, गोपीचंद बनर्जी ,कपूरचंद सोनवानी मंच पर विराजमान थे। संचालन भागचंद चतुर्वेदी एवं आभार प्रकट जिला सतनामी समाज के उपाध्यक्ष विष्णु जांगड़े ने किया।