पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे सीख रहे हैंडबॉल की बारीकियां

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे सीख रहे हैंडबॉल की बारीकियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोपरा नवापारा| खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को ग्रीष्मकालीन खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पाण्डुका के हाईस्कूल मैदान पर हैंडबाल सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 30 से अधिक बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। पीटीआई शिक्षक हरीश चंद्र निषाद बच्चों को हैंडबाल की तकनीकी के गुर सिखा रहे हैं। हैंडबाल के अलावा बच्चों को फुटबॉल वॉलीबाल सहित अन्य खेलों में भी बच्चों की प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है ताकि जिले में ग्रामीण क्षेत्र से भी खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर अपने खेल से क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। प्रशिक्षण में क्षेत्र के कीर्तन, तारक, किशोर यादव, कृष्ण कुमार, लकेश साहू, पूरण साहू, गुलशन, टकेश्वर साहू, कुणाल, भीमशंकर, भुपेंद्र, चंद्रशेखर, रामकृष्ण, नवीन, धनेंद्र, लक्ष्मीकांत, डोमेंद्र निषाद, टोमेश साहू आदि बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...