नवापारा-राजिम| जिला संचालक ओमप्रकाश सोनकला ने बताया कि प्रांतीय मोर्चा के निर्देशानुसार पूरे राज्य में 18 मई की शाम 4.30 से 5.30 बजे तक चाय पार्टी के दौरान संविलियन पर चर्चा की गई। प्रांतीय संचालक संजय शर्मा से फेसबुक से लाइव चर्चा करके संविलियन संबंधित प्रश्न पूछकर शंका का समाधान किया।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने आसपास के आम जनता के समक्ष शिक्षक पंचायत संवर्ग की शिक्षा विभाग में शासकीय शिक्षा के पद पर संविलियन के लिए अपनी बातों को रखा गया तथा शासन द्वारा शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा व बातों से भी अवगत कराया।
चर्चा उपरांत शिक्षाकर्मियों की मांगों पर जनता ने सहमति दी। प्रांतीय मोर्चा के अनुसार 26 मई को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय सहित अभनपुर में भी संविलियन संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। चर्चा में अतुल शर्मा, कन्हैया कंसारी, पूर्णेंद्र पाल, उदय साहू, डाॅ. सीएल साहू मौजूद थे।