राजिम. बैठक में शामिल सिद्धेश्वरानंद व अर्जुन नयन तिवारी।
राजिम| श्री राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में 16 मई को पुनः श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजन की तैयारी के सम्बंध में बैठक पंचकोशी पीठाधीश्वर सिद्धेश्वरानंद के नेतृत्व में पंडित अर्जुन नयन तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । जन कल्याणार्थ इस पावन अनुष्ठान में राजिम एवम नवापारा के गणमान्य नागरिक गण विभिन्न समितियां धर्मिक संस्थाएं, सुन्दरकांड समितियों आदि भाग लिया। यज्ञ आयोजन के संदर्भ में स्वामी सिद्देस्वरानंद जी ने विश्वकल्याण हेतु सर्वसमाज को आगे आने की बात कही । बैठक में नगर के बड़ी तादात में लोग उपस्थित होकर यज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए 19 मई को पुनः बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया । इस कार्यक्रम में श्री विजय शंकर मेहता जी 6 जून को महायज्ञ में दिव्य प्रवचन देंगे । प्रवचन सुनने लोगों में उत्साह बना हुआ है l
भगवान राजीव लोचन मंदिर में पुरुषोत्तम मास में मासिक अनुष्ठान 16 मई से प्रारंभ हो गया। जो 13 जून तक चलेगा। अनुष्ठान करने वाले पंडित संतोष शर्मा कुंभज ने बताया कि 3 वर्ष बाद में मलमास आता है। मलमास में मांगलिक कार्यक्रमों में विराम लग जाता है। जैसे शादी ब्याह गृह प्रवेश संस्कार इत्यादि कार्य वर्जित हैं। जबकि इस मास में जप, तप, यज्ञ, हवन, पूजन ,अनुष्ठान, सर्वकल्याण सिद्धि होता है। पुरुषोत्तम मास की महिमा का बखान करते हुए, पंडित शर्मा ने कहा कि जिस परमधाम गोलोक में पहुंचने के लिए मुनि-महर्षि कठोर तपस्या में लीन रहते हैं। वहीं दुर्लभ पद पुरुषोत्तम मास में स्नान, जप, श्रीमद् भागवत कथा, पूजा आदि से भक्तजनों को सुगमता से ही प्राप्त हो जाता है। गजेंद्र मोक्ष, विष्णु सहस्त्रनाम आदि का पाठ सुबह 9 से 10.30 बजे तक हो रहा है।