नवापारा-राजिम| देवांगन समाज नवापारा राज का 30वां वार्षिक सम्मेलन शनिवार को शाम 6 बजे कर्मा मंदिर में होगा। मुख्य अतिथि सांसद रमेश बैस, अध्यक्षता अपेक्स बैंक अध्यक्ष अशोक बजाज करेंगे। विशिष्ट अतिथि नपा परिषद अध्यक्ष विजय गोयल, उपाध्यक्ष दयालूराम गाड़ा, देवांगन समाज जिला अध्यक्ष ईश्वर लाल देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष परदेशी राम साहू होंगे। राजू देवांगन ने बताया कि गांव के सभी सदस्यों का दोपहर 1 से 2.30 बजे तक नामांकन भरा जाएगा और दोपहर 3 बजे नाम वापसी होगी। निर्विरोध निर्वाचन नहीं होने की दशा में 18 गांव के पदाधिकारियों का चुनाव मतदान से होगा। इसके बाद पदभार ग्रहण होगा।