अब कुलेश्वर महादेव के नाम से गोबरा काॅलेज जाना जाएगा
नवापारा राजिम | स्थानीय सरकारी महाविद्यालय को अब श्रीकुलेश्वर महादेव के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग शासन ने आदेश जारी किए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष परदेशीराम साहू ने बताया कि नए सत्र से यह महाविद्यालय नए नाम से जाना जाएगा।
राजिम कुंभ में संत समागम के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह को भाजपा मंडल ने आवेदन देकर जनभावनाओं को देखते हुए महाविद्यालय का नाम श्रीकुलेश्वर महादेव के नाम पर रखने का अनुरोध किया गया था। जिस पर तत्काल मंच से ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। लगभग सालभर विभागीय प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद अंतत: इसके आदेश जारी किए गए हैं।
भाजपा मंडल नवापारा ने इसके लिए मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सांसद रमेश बैस, वित्त आयोग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, अपेक्स बैंक अध्यक्ष अशोक बजाज आदि के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। आभार व्यक्त करने वालों में अशोक गंगवाल, किसन सांखला, पारस गोलछा, अनिल जगवानी, अशोक नागवानी, अजीत चौधरी, मनीष चौधरी, होरीलाल साहू, दयालू गांड़ा, श्रेयांस चौधरी, प्रेमलाल साहू, साधना सौरज सहित क्अेा कार्यकर्ता शामिल हैं।