मानसगान सम्मेलन... मंडलियों को पुरस्कार बांटे
राजिम| कोपेश्वर नाथ की पावन धरा पर श्रीरामचरित मानस सम्मेलन संपन्न हुआ। समापन पर ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष कमलेश साहू एवं राजिम राज यादव समाज के अध्यक्ष दशरथ यादव ने मानस मंडलियों को पुरस्कृत किया। इसके पूर्व साहू ने कहा कि रामायण के आयोजन से गांव तथा समाज में आपसी भाईचारा प्रेम सद्भाव से समरसता का वातावरण बनता है। साथ ही लोगों में धार्मिक भावना भी पनपती है। इस अवसर पर उप सरपंच सदानंद साहू, कुलंजन साहू, परमानंद साहू, हलधर नाथ गुसाई आदि मौजूद थे।