पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविलियन के लिए आज भोलेबाबा से फरियाद

संविलियन के लिए आज भोलेबाबा से फरियाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंचल के शिक्षाकर्मी सोमवार को भगवान भोलेबाबा के समक्ष संविलियन के लिए फरियाद लेकर शिवालय में पहुंचेंगे। राजिम स्थित गरीबनाथ मंदिर में ये शिक्षाकर्मी बाबा का अभिषेक कर उनके चरणों में अपनी अर्जी रखेंगे।

प्रदेश महामंत्री शालेय शिक्षक पंचायत एवं उपसंचालक शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के विवेक शर्मा ने बताया कि अन्य जिलों के शिवालयों में भी उस क्षेत्र के शिक्षाकर्मी भगवान के चरणों में गुहार लगाएंगे। उनके द्वारा भगवान भोलेनाथ को लिखित अर्जी का प्रारूप इस प्रकार है- आपके बच्चे, भक्तगण, समस्त शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय छग की ओर से परमपिता गरीबनाथ शिवबाबा, संविलियन हेतु भगवान को पत्र। परमप्रिय परमपिता, परमात्मा, शिवबाबा, हम सब शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय के समस्त एक लाख अस्सी हजार शिक्षाकर्मी अपने पूरे परिवार के सदस्यगण विश्वकल्याण की शुभ भावना व शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय की जायज मांग संविलियन हेतु सर्व समर्थ शक्तिमान भगवान भोलेनाथ, गरीबनाथ बाबा को सादर पत्र प्रेषित कर रहे हैं।

आपके आशिर्वाद से हमारी संविलियन की मांग जल्द छग सरकार द्वारा पूरा करने के निमित्त बने इसकी जिम्मेवारी बहुत ही श्रद्धा, प्रेम व विश्वास के साथ आपको समर्पित कर रहे हैं, क्योंकि सुना है- सब सौंप दो प्यारे प्रभु को, सब सरल हो जाएगा, चिंता सभी मिट जाएगी, और मन विमल हो जाएगा।

भगवान से आस

सरकार से हारे शिक्षाकर्मी गरीबनाथ मंदिर में भोलेबाबा का अभिषेक कर रखेंगे अर्जी

नवापारा राजिम. संविलियन के लिए भोलेनाथ को चढ़ाने वाली अर्जी का प्रारूप।

खबरें और भी हैं...