कौंदकेरा नवापारा| कौंदकेरा साप्ताहिक सब्जी बाजार की भीड़ के बीच रविवार की शाम सब्जी खरीद रहे ग्राम के पुजारी लक्ष्मण तिवारी को गांव के युवक लक्ष्मीकांत सेन ने फरसे से उस पर पीछे से गर्दन से लेकर पैर तक 5-6 वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
गंभीर हालत में पुजारी को राजिम स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया। परिजनों की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे एसआई महिलांगे ने हमलावर को घर से हथियार सहित गिरफ्तार किया। ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मण तिवारी पूजा-पाठ करने वाला सीधा-साधा युवक था, जबकि हमलावर पहले सेलून चलाता था। शाम को कौंदकेरा सब्जी साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में बाहर से आए दुकानदार दुकान लगाए थे, तभी घटना हुई।