पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंचलों में पहुंच रही सरकार की योजनाएं: उपाध्याय

अंचलों में पहुंच रही सरकार की योजनाएं: उपाध्याय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनपुर| भाजपा कार्यकर्ताओं ने मैनपुर पहुंचे राजिम विधायक संतोष उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक उपाध्याय ने कहा कि केंद्र मे जब से मोदी की सरकार बनी है, तब से गांव, गरीब, किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित हो रही है। दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के लोगों को सरकार सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उपाध्याय ने कहा सीएम डाॅ. रमन सरकार महिलाओं के हित के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। भाजपा सरकार गरीब व किसान हितैषी है। सुखा प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के साथ बीज व शून्य ब्याज दर पर ऋण दी जा रही है। ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने लोक सुराज, ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...