लोकार्पण...बस स्टैंड पर मिली वाटर कूलर की सुविधा
नवापारा राजिम| शहर के बस स्टैंड में सोमवार की शाम संत पवन दीवान की स्मृति में वाटर कूलर का लोकार्पण समाजसेवी द्वय मधुसूदन शर्मा और रतीराम साहू ने पं. कन्हैया तिवारी के मंत्रोच्चारण के बीच किया। इस अवसर पर प्रहलाद राय अग्रवाल, श्यामकिशोर शर्मा, श्याम अग्रवाल, कैलाश शुक्ला, रमेश तिवारी, शशांक पाण्डेय, प्रकाश वर्मा, ललित नथवानी मौजूद थे।