सोमवार को अंचल सहित आसपास के शिवालयों में अपनी अर्जी प्रभु के चरणों में रख संविलियन का दायित्व इस संकल्प के साथ सौंपे कि भगवान हमारी मांगों को पूरा करने शासन को सद्बुद्धि प्रदान करें। इस उद्देश्य से शालेय शिक्षक पंचायत व नगरीय निकाय के पंचायत कर्मी परिवार व साथियों सहित संविलियन की फरियाद लेकर राजिम स्थित गरीबनाथ के दरबार में पूजा-पाठ व बाबा का अभिषेक कर उनके चरणों में अपनी मांगों को रखा। जहां प. संतोश शर्मा ने सभी शिक्षाकर्मी के साथ बाबा का अभिषेक करते हुए उनकी मांगों की अर्जी भगवान के चरणों में अर्पित की।
प्रदेश महामंत्री शालेय शिक्षक पंचायत एवं उपसंचालक शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के विवेक शर्मा ने कहा कि वर्षों से हम शिक्षाकर्मी शिक्षा विभाग में काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक हमें शिक्षा विभाग में संविलियन नहीं किया गया। बार-बार प्रार्थना की गई, ज्ञापन सौंपे, 22 बार मीटिंग हुई, कमेटी बनी, फिर भी सरकार ने कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया। अब हम भगवान की शरण में है और कहा जाता है कि अभी पुरुषोत्तम माह चल रहा है। इस माह में जो भी काम किए जाते हैं उसका कई गुना फल मिलता है। हम शिक्षक वर्ग से हैं और विश्व कल्याण की भावना को साथ लेकर भगवान से हमारा एक ही लक्ष्य है कि सरकार को हमारी संविलियन की मांगों की तरफ ध्यान आकर्षित करना है। ताकि शासन शीघ्र हमारी मांगों को पूरा करें।
कार्यक्रम में सागर शर्मा, डोमन शर्मा, सुनील, संजय सोनी, दिनेश्वर साहू, विजेता देवानी, आशा गोस्वामी, भनेश्वरी साहू, उर्मिला साहू, चंद्रशेखर साहू, हेमंत साहू, राघवेंद्र यदु सहित बड़ी संख्या में शिक्षाकर्मी शामिल हुए।
नवापारा-राजिम. गरीबनाथ के दरबार में भगवान का जयकारा लगाते हुए शिक्षाकर्मी।
नवापारा-राजिम. भगवान के चरणों अर्जी चढ़ाते हुए शिक्षाकर्मी।
महीनेभर से शिक्षाकर्मियों की मनाने कोशिश जारी
विदित हो कि प्रदेशभर के शिक्षाकर्मी संविलियन सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर अलग-अलग तरीके से सरकार को मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। विधानसभा चुनाव के छह महीने शेष हैं। इसलिए आज अपनी जायज मांग को लेकर भगवान भोलेनाथ के समक्ष पत्र प्रेषित कर संविलियन की मांग पूरा करने छग सरकार को सद्बुद्धि देने और विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित होकर अभिषेक किया।