पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवांगन समाज के अध्यक्ष चुने गए गोविंद, सदस्यों को दिलाई शपथ

देवांगन समाज के अध्यक्ष चुने गए गोविंद, सदस्यों को दिलाई शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवांगन समाज नवापारा राज का 30वां वार्षिक सम्मेलन 19 मई को कर्मा मंदिर बस स्टैंड में मां परमेश्वरी की पूजा कर मनाया गया। इस दौरान 18 गांव के पदाधिकारियों का चुनाव मतदान से किया गया। निर्वाचन उपरांत नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाकर कार्यभार सौंपा गया।

अध्यक्ष गोविंद देवांगन खोपरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवशंकर देवांगन, नवापारा कनिष्ठ उपाध्यक्ष विजय देवांगन, कृष्णा देवांगन, सचिव बुधराम देवांगन, नवापारा सहसचिव मनोज देवांगन पारागांव कोषाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, युवाध्यक्ष फागू राम देवांगन, नवापारा संरक्षक ईश्वर लाल देवांगन, अर्जुन देवांगन, रामनारायण देवांगन आदि सदस्यों ने मां परमेश्वरी के जयकारा के साथ समाज को उत्तरोत्तर प्रगति की ओर ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रमेश बैस, अपेक्स बैंक अध्यक्ष अशोक बजाज, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा अध्यक्ष विजय गोयल, उपाध्यक्ष दयालूराम गाड़ा, रायपुर जिला अध्यक्ष देवांगन समाज ईश्वर लाल देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष परदेशी राम साहू मौजूद थे।

इस अवसर पर देवांगन समाज के नवापारा छांटा रोड में भवन निर्माण के लिए 21 वार्ड के पार्षदों व एल्डरमैन ने अपनी निधि से 13 लाख 40 हजार की राशि देने की घोषणा की। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष ने भी 5 लाख रुपए की घोषणा, टिकेंद्र ठाकुर ने 11 हजार की राशि दी। वहीं दूसरी तरफ अतिथियों ने प्रावीण्यता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। कोषाध्यक्ष ने समाज के आय-व्यय का विवरण दिया। कार्यक्रम में स्वजातीय बंधु, युवा और माता बहनों के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

नवापारा-राजिम. कर्मा मंदिर बस स्टैंड में आयोजित सम्मेलन में मौजूद नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...