नवापारा राजिम| नगर सहित अंचल के मरीजों को सिकलिन के प्रति जागरूकता लाने व सुविधा देने के लिए रविवार को निशुल्क सिकलिन परीक्षण शिविर आयुष्मान अस्पताल में रखा गया। जिसमें डॉक्टरों ने सिकलिन से बचाव व सुरक्षा के साथ अभिभावकों व बच्चों को खास ख्याल रखने न खानपान पर ध्यान देने की बात कही। डाॅ. चंद्र विकास रायपुर से आकर सुबह 10 से 5 बजे तक लोगों के सिकलसेल की जांच सोल्युबिलिटी व एचपीएलसी की। डाॅ. पुनीत गोस्वामी ने कहा कि लोगों को इलाज के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। शिविर में अशोक पंजवानी विशेष सहयोगी रहे।