पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक एवं पर्यटन नगरी रतनपुर में चालीस वर्ष पुराने पाइप लाइन से हो रही जल आपूर्ति

धार्मिक एवं पर्यटन नगरी रतनपुर में चालीस वर्ष पुराने पाइप लाइन से हो रही जल आपूर्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसे जैसे गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही वैसे वैसे धार्मिक एवं पर्यटन तथा तालाबों की नगरी रतनपुर में भी जल संकट गहराने लगा है जिसकी शिकायत लम्बे समय से नगर के वार्ड वासियों द्वारा स्थानीय नपा प्रशासन से की जा रही है जिसके निराकरण नही किए जाने से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा। रतनपुर में वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि मार्च महीने के शुरुआत से ही सूखे की स्थिति निर्मित हो गई है। नपा द्वारा लोगों के घरों में दिए गए टेपनल कनेक्शनों मे कभी कभार पानी आ जा रहा जो महज पांच से दस मिनट एवं कभी कभी दो चार बाल्टी। ऐसे में आम निस्तार तो दूर लोगों को पीने की पानी की समस्या हो रही है जिसे लेकर वार्ड वासी स्थानीय नपा प्रशासन को शिकायत करते आ रहे हैं पर उन्हें आज तक सिर्फ झूठे आश्वासन के सिवा कुछ भी नही मिला है।

पानी टंकी की स्थिति बेहद खराब व जर्जर हो चुकी , जगह जगह टंकी में है लीकेज

पम्प हाउस में लटकता रहता है ताला

पूरे नगर की जलापूर्ति करने वाला पंप हाऊस नगर से 3 किमी की दूरी पर ओछीना नवापारा में स्थित है। जहां पर स्टाफ रूम की कमी एवं कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के कारण अधिकांश समय ताला लटका रहता है। पूरे नगर में पानी की सप्लाई तीन मोटर पम्पों के माध्यम से होती है। इस संबंध में पम्प ऑपरेटर महेश मांडवा ने बताया कि वर्तमान में एक पम्प ख़राब हो चुका है जिसकी सूचना नपा अधिकारी को दी जा चुकी है।

ऐसे होती है रतनपुर में पानी की सप्लाई

ओछीना एवं नवापारा स्थित पम्प हॉउस से पानी की सप्लाई नगर के पानी टंकी में किया जाता है जहां से पूरे नगर वासियों को पीने के लिए पानी मिलता है । इस पानी टंकी की स्थिति बेहद ख़राब व जर्जर हो चुकी है। टंकी से पानी लीकेज हो रहा है। पानी टंकी की देख रेख में नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई भी कर्मचारी नियुक्त नही होने के कारण इसके चारो तरफ खरपतवार उग चुके हैं तथा इसके इर्द गीर्द गंदगी एवं मल मूत्र का साम्राज्य स्थापित हो चूका है।

पाइप लाइन में जगह-जगह से हो रहा पानी लीकेज

रतनपुर में पूरे नगर की जल आपूर्ति व्यवस्था दैनिक वेतन भोगी एवं अस्थायी कर्मचारीयों के भरोसे चल रहा है। यहां पर नपा में किसी प्रकार से कोई प्लम्बर व इलेक्ट्रिशियन का स्थायी पद भी नही है। इसके अलावा नपा के अधिकांश कर्मचारी और अधिकारी का (मुख्यालय) निवास बिलासपुर होने से भी यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है ।

पुराने पाइप लाइन से हो रही पानी की सप्लाई

रतनपुर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था लगभग चालीस वर्ष पुराने बिछे पाइप लाइन के भरोसे चल रही है। जो भीतर से पूरी तरह सड़ गलकर खोखला हो गया है ऐसे में जगह -जगह पाइप लाइनों में आए दिन लीकेज होते रहने के कारण सप्लाई बाधित होती है।

खबरें और भी हैं...