पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महानदी को बचाने प्रशासन की उदासीनता पर चिंता

महानदी को बचाने प्रशासन की उदासीनता पर चिंता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवापारा-राजिम| अंचल के बुद्विजीवियों को साथ लेकर 5वीं बार बैठक नगर के ह्रदय स्थल गांधी चौक पर रखी गई। इसमें महानदी बचाओ अभियान को गति देते हुए महानदी पुत्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बैठक में उपस्थित अभियान से जुड़े सदस्यों ने नदी की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। साथ ही शासन एवं स्थानीय शासन-प्रशासन द्वारा महानदी की उपेक्षा पर आक्रोश जताया। इस बैठक में हस्ताक्षर अभियान की कार्य योजना दम्मानी कॉलोनी में बनी। आगामी बैठक 20 मई को राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में शाम 5 बजे होगी।

टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि महानदी में कई स्थानों पर बनाए गए एनीकेट से संपूर्ण नदी की जल प्रवाह को रोक प्रकृति के साथ जिस तरह खिलवाड़ किया गया है, उससे भविष्य में भयानक जलसंकट से जूझना पड़ सकता है। साथ ही नगर के वरिष्ठ लेखक व चित्रकार दिनेश चौहान, रुक्मणि साहू ने कहा कि अपने साथ और लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने की बात कही। इस अवसर पर तेज राम साहू, संजय यादव, तुकाराम कंसारी, रोशन कंसारी, बिट्टू कंसारी, पवन कंसारी, दीपक देवांगन, हरिश साहू, डाॅ. रमेश सोनसायटी, चन्द्रिका सिन्हा, विकास मिश्रा, संतोष पुरी गोस्वामी अन्य लोगों ने भी इस अभियान में हमेशा साथ रहने का संकल्प लिया।

नवापारा-राजिम. महानदी बचाव अभियान की बैठक में शामिल हुए सदस्य।

खबरें और भी हैं...