पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति को तिलक लगाकर सौभाग्य का आशीर्वाद लिया

पति को तिलक लगाकर सौभाग्य का आशीर्वाद लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजिम| जेठ के कृष्ण अमावस्या को मंगलवार को महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर दोपहर में वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिन रहने का आशीर्वाद मांगा। वट वृक्ष में पीला धागा सात बार घूमकर लपेटा और पेड़ के पास की मिट्टी से स्वयं एवं अपने-अपने पतियों के माथे पर तिलक लगाया। इसके साथ ही पतियों को प्रणाम कर व्रत की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। सभी महिलाएं सुहागिन वेश में नई साड़ियों में पूजा में शामिल हुईं।

सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी, लंबी उम्र का आशीश मांगा: भटगांव। अखंड सौभाग्य के लिए नगर की महिलाओं ने विधि-विधान से वट सावित्री व्रत का पूजन किया। पंडा महाराज ने महिलाओं को सावित्री और सत्यवान की कथा सुनाई। महिलाओं ने वट पेड़ के चारों तरफ धागा लपेटकर पति की लंबी उम्र की कामना की।

सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने वट पेड़ को धागा लपेटा, पूजा भी की: मैनपुर| नगर सहित ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हरदीभाठा, भाठीगढ़, जाड़ापदर, जिड़ार, गौरघाट, नहानबिरी, गोपालपुर, मैनपुरकला एवं आसपास के अंचलों में सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की मंगल कामना को लेकर वट सावित्री का व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की और कच्चा धागा लपेटकर परिक्रमा की। इस दौरान व्रती महिलाओं ने सोलह श्रृंगार में विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत खोला।

खबरें और भी हैं...