पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर में 304 प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी 425 आवेदन जमा और 25 का काम जारी

नगर में 304 प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी 425 आवेदन जमा और 25 का काम जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत के वार्ड-2, 14,15 एवं अन्य वार्डों में 25 आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। पीएम आवास के लिए 304 गरीबों का आवेदन स्वीकृत हुआ है, जबकि 425 आवेदन जमा हुए थे, शेष 121 आवेदनों के पास जमीन का पट्टा नहीं होने से लंबित है। नगर पंचायत राजिम द्वारा पट्टा विहीन परिवारों को पट्टा दिलाने राजस्व विभाग को आवेदन भेजा गया है। सभी को पड़ताल के बाद सामूहिक रूप से पट्टा बांटा जाएगा।

लोगों को जमीन का पट्टा मिलने के बाद ही आवास निर्माण हेतु स्वीकृति मिलेगी। आवास बनाने के लिए प्रत्येक हितग्राहियों को शासन से 3 लाख 15 हजार रुपए की राशि दी जा रही है। 30 मीटर क्षेत्रफल में एक कमरा, एक हाल तथा शौचालय बनाया जा रहा है। लेकिन जो हितग्राही शौचालय बना चुके हैं, उन्हें दोबारा नहीं मिलेगी। वार्ड-15 नवाडीह के गोपी यादव को सबसे पहले आवास बनाने की स्वीकृति मिली है। अधिकारियों की टीम ने आवास निर्माण का निरीक्षण किया।

राजिम. वार्ड में एक हितग्राही का बन रहा आवास।

खबरें और भी हैं...