पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवरी में ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश

देवरी में ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजिम| ग्राम पंचायत देवरी में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं सरपंच नंदकुमार साहू, सचिव संतोष कुमार साहू, उपसरपंच शिवकुमार साहू एवं सभी पंचों व निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा गांव में स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। पंचायत पदाधिकारियों ने गुरुवार को सुबह खुले में शौच करने वाले को समझाइश दी एवं स्वच्छता का संकल्प दिलाया। सरपंच नंदकुमार ने बताया वर्तमान में दो परिवार शौचालय का उपयोग नहीं कर रहे थे। उन्हें समझाइश दी गई।

खबरें और भी हैं...