गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी झुलसाती रहा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गर्म हवा चली। शाम 4:30 बजे तेज हवा और आकाश में काली घटा छाते ही झमाझम बारिश हुई।
इस दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली के साथ करीब 2 घंटे तक बारिश हुई। तेज अंधड़ चलने से पितईबंद मार्ग पर एक पेड़ की डाली टूट कर सड़क पर गिर गई। जैसे ही मौसम बिगड़ा, बिजली भी गुल हो गई, जो 3 घंटे तक बंद रही।
बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वही किसान रबी फसल धान को कटाई-मिंजाई के साथ धूप में रखकर सुखा रहे थे, वह अचानक हुई बारिश से भीग गया।