राजिम| नगर के जैन मंदिर के मकान का छज्जा भरभरा कर गुरुवार की शाम गिर गया। गनीमत रही कि घटना के पहले ही घर की दो महिलाएं कुछ ही समय पूर्व वहां से दो सब्जी बेचने वाली गईं थी। जैन मंदिर का भवन महामाया मंदिर के पास जैन श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष सतीश पारख के मकान के बाजू में स्थित है। जैन श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि अध्यक्षीय कार्यकाल में 60 वर्ष पुराने जर्जर भवन का नया निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव किया था, लेकिन अध्यक्ष पद से हटने के बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया, लेकिन बरसात के समय कभी भी जर्जर होने के कारण गिर सकता है।