पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालासर समिति ने पालिका को भेंट किया टैंकर

सालासर समिति ने पालिका को भेंट किया टैंकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवापारा राजिम| सामाजिक सरोकार से जुड़ी नगर की धार्मिक संस्था श्रीसालासर सुंदरकांड जनकल्याण समिति ने इस साल फिर पेयजल के लिए नगर पालिका को टैंकर उपलब्ध कराया है। नलघर परिसर में मुख्य नगरपालिका अधिकारी विकास पाटले एवं एल्डरमैन संजय बंगानी, जल सभापति बाबी चावला, उपाध्यक्ष दयालूराम गांड़ा को औपचारिक पूजन के बाद समिति के अध्यक्ष रूपेंद्र चंद्राकर एवं संयोजक राजू काबरा ने टैंकर सौंपा। तुरंत प्रभाव से उक्त टैंकर द्वारा प्रभावित वार्डों में आपूर्ति शुरू कर दी गई है। विदित हो कि इस वर्ष नगर में पानी की कमी के चलते प्रभावित वार्डों में पेयजल की किल्लत है। इसके लिए प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...