स्काउट-गाइड जिला संघ के अध्यक्ष बने विधायक
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ का निर्वाचन रविवार को अधिकारी रोमन साहू ने कराया। अध्यक्ष पद, तीन पुरुष उपाध्यक्ष एवं तीन महिला उपाध्यक्ष पद के लिए लोग निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष विधायक संतोष उपाध्याय, उपाध्यक्ष रिखीराम यादव, प्रीतम सिन्हा, आशीष राव शिंदे, उपाध्यक्ष महिला मिलेश्वरी साहू, पुष्पा जगन्नाथ एवं कांति बस्तिया निर्वाचित घोषित किए गए।
पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं जिला परिषद की पहली बैठक सोमवार की दोपहर 12 बजे जनपद भवन गरियाबंद के सभा भवन में होगी। इसमें समस्त आजीवन साधारण सदस्य, सभी बीईओ, मतदाता सूची के समस्त ग्रुप लीडर एवं स्काउटर-गाइडर को मौजूद रहने की अपील की गई है।