पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने गांव गली और चौक की सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

ग्रामीणों ने गांव-गली और चौक की सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्पण ग्रुप श्यामनगर एवं सहयोगी समूह सहेली स्वच्छता महिला टीम लफंदी, पहल नवयुवक मंडल मुड़तराई, भारत माता स्वच्छता टीम जेंजरा ने रविवार की अल सुबह अभियान चलाकर कौंदकेरा में बाजार चौक, गांधी चौक की सफाई कर बीमारी से बचने के ल ए प्रेरित किया।

ग्रामवासियों को अपने गांव, गली, सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, तालाब घाट पनघट परिसर की सफाई रखने संदेश दिया गया। समर्पण ग्रुप के अध्यक्ष प्रेम लाल साहू ने आसपास के स्वच्छता से जुड़े सभी टीम को आगे आकर साप्ताहिक स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोम प्रकाश साहू, पंचायत निरीक्षक नूतन साहू, सरपंच नरेंद्र चेलक, सचिव दीनूराम यादव, सदस्य रिखी साहू, नेहरू साहू, कोमल साहू, छन्नू साहू, नवीन साहू, लेखराम वर्मा, मनोज साहू, गज्जू निर्मलकर, रोमेश साहू, स्वच्छता प्रकल्प के जिला संयोजक चंद्रशेखर साहू, पुरंदर वर्मा, विद्या साहू, पुष्पा साहू, गौकरण साहू, जय साहू, फुलजी साहू, मनोज विश्वकर्मा, द्विजलाल साहू, भूषण मंडल, तुलस साहू, राधे यादव, अनूपा साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...