पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अजीतगढ़ में पांच हजार रुपए का इनामी हार्डकोर बहादुर मीणा गिरफ्तार

अजीतगढ़ में पांच हजार रुपए का इनामी हार्डकोर बहादुर मीणा गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने मंगलवार को पांच हजार रुपए के इनामी शातिर नकबजन बहादुर उर्फ बहादुरिया मीणा को हरिपुरा मोड़ के पास से एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बहादुर पर जयपुर ग्रामीण के थाना अमरसर के ग्राम धानोता में 2014 में डकैती एवं हत्या के मामले में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है। नीमकाथाना पुलिस उपाधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि अजीतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सांवलपुरा-शेखावतान निवासी बहादुर उर्फ बहादुरिया मीणा (42) सीकर जिले का हार्डकोर शातिर नकबजन है। एसएचओ हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस को देखकर वह हरिपुरा मोड़ के पास खेतों व नलों में भाग गया। पुलिस जाब्ते ने नलों में घेराव कर उसे पकड़ा। उसके पास एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस के मुताबिक बहादुरिया पांच जिलों के करीब 17 थानों में नकबजनी, हत्या, डकैती, लूट समेत गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ सीकर जिले के अजीतगढ़, रानोली, कोतवाली, श्रीमाधोपुर, झुंझुनूं के उदयपुरवाटी, गुढ़ागौड़जी, नवलगढ़, चिड़ावा, जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी, विराटनगर, मनोहरपुर, कोटपूतली, जमवारामगढ़, अमरसर, नागौर जिले के चितावा, मौलासर, अलवर जिले के मुंडावर थानों में अपराध किए हैं। इनमें कई मामलों में सजा काट कर बरी हो गया है। वर्तमान में उदयपुरवाटी, चंदवाजी, मोलासर, अजीतगढ़ थाने का स्थाई वारंटी है।

खबरें और भी हैं...