पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देशी कट्‌टे की नोक पर 5 लाख से भरा बैग लूटा, बचाव करने पर एक के पैर में मारी गोली, जिलेभर में पुलिस की नाकाबंदी

देशी कट्‌टे की नोक पर 5 लाख से भरा बैग लूटा, बचाव करने पर एक के पैर में मारी गोली, जिलेभर में पुलिस की नाकाबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार रात सांवलपुरा तंवरान में चाय की दुकान पर दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद युवक देशी कट्टे की नोक पर पांच लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। एक व्यक्ति बदमाश से भिड़ गया तो उसके पैर में गोली मार दी। घायल को जयपुर भर्ती करवाया गया है। नीमकाथाना सीओ दिनेश यादव और थाना प्रभारी हिम्मत सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सीकर, झुंझुनूं व जयपुर ग्रामीण में नाकाबंदी करवा दी। पुलिस का कहना है कि सोसायटी के रुपयों का कलेक्शन चाय की थड़ी पर कर रहे थे, तभी रैकी कर आए युवक ढाई लाख रुपए लूट ले गए। पुलिस को दी रिपोर्ट में मंढ़ा निवासी रमेश गुर्जर पुत्र गोपाल गुर्जर ने बताया कि सुनीलसिंह से भाई की शादी के लिए पांच लाख रुपए सांवलपुरा तंवरान स्टैंड पर मंगवाए थे। स्टैंड पर हरिराम स्वामी व अशोक स्वामी ने डेढ़-डेढ़ लाख और दो लाख रुपए रोहिताश गुर्जर ने दिए। रमेश गुर्जर रुपए लेकर सीताराम शर्मा की दुकान पर चाय पीने के लिए रुक गया, तभी दो बाइकों पर आए छह नकाबपोशों ने बैग छीन लिया।

घायल हजारी लाल गुर्जर

बैग छीनने के दाैरान एक ग्रामीण भिड़ा : बाइक सवार बदमाश रमेश गुर्जर से बैग छीनने का प्रयास करने लगे। वहां काफी लोग मौजूद थे, तभी पास खड़ा हजारीलाल गुर्जर (32) पुत्र साधुराम गुर्जर बदमाशों से भिड़ गया। वह बदमाशों से बैग छीनने लगा। बदमाश रुपए छीनने में नाकामयाब होने लगे तो हजारी लाल पर देशी कट्टे से फायर कर दिया। हजारीलाल पैर में गोली लग गई और बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले।

ग्रामीणों ने पत्थर भी फेंके : घटना के दौरान कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों पर पत्थर भी फेंंके, लेकिन बदमाश वारदात करने में सफल हो गए। घटना स्थल पर काफी लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। बदमाशों के फरार होने के बाद ग्रामीणों ने अजीतगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। आसपास के जिलों में नाकाबंदी भी करा दी।

इनका कहना है : नीमकाथाना सीओ दिनेश यादव ने बताया कि रमेश गुर्जर सोसायटी के रुपयों का कलेक्शन चाय की थड़ी पर कर रहा था। हर माह की 15 तारीख को वह कलेक्शन करता है। बदमाशों ने पहले से रैकी कर रखी थी। रुपए छीनने का प्रयास करने पर हजारी लाल को गोली लग गई। उन्होंने बताया कि घायल से पूछताछ के बाद घटना का पता लगेगा। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

नाबालिग को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज

नाबालिग को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज

सीकर| नेछवा थाना इलाके में रविवार को एक नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर तीन जनों को हिरासत में ले लिया है। एएसअाई प्यारेलाल ने बताया कि सुजानगढ़ निवासी एक पिता ने नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री अपने ननिहाल बठोठ गांव में शनिवार को आई थी। शनिवार रात को सुजानगढ़ निवासी सद्दीक खान पुत्र लाल खान मिरासी उसे बहला-फुसला कर साथ ले गया। उसके दो दोस्त अमित मूलचंदानी व यशवंत स्वामी भी थे। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के बाद नाबालिग व तीनों युवकों की तलाश शुरू की। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर राजलदेसर से नाबालिग व तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस नाबालिग व तीनों युवकों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना में शामिल गाड़ी को जब्त कर लिया है।

खेलते समय कुएं में गिरने से बच्चे की मौत

सीकर|
रानोली थाना इलाके में घर के पास खेलते समय कुएं में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकाल कर सौंप दिया। पुलिस के अनुसार अभयपुरा में राहुल (10) पुत्र चंद्रसिंह सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर ही खेल रहा था। अचानक वह खेलते समय कुएं के पास चला गया और गिर गया। उसकी चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।

खबरें और भी हैं...