पेंशन समस्या समाधान के लिए 18 अप्रैल तक आवेदन
सीकर | पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्याओं के निदान के लिए जोधपुर में 19 व 20 अप्रैल को सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से अदालत लगाई जाएगी। पेंशनर्स 18 अप्रैल तक सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। नीमकाथाना सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी कर्नल सुरेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।