- Hindi News
- National
- देशी कट्टे की नोक पर 5 लाख रु. से भरा बैग लूटा, बचाव करने पर एक के पैर में मारी गोली
देशी कट्टे की नोक पर 5 लाख रु. से भरा बैग लूटा, बचाव करने पर एक के पैर में मारी गोली
सांवलपुरा तंवरान में रविवार रात चाय की दुकान पर दो बाइक पर सवार 6 हथियारबंद युवक देशी कट्टे की नोंक पर 5 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग छीनने के दौरान एक व्यक्ति बदमाश से भिड़ गया तो उसके पैर में गोली मार दी। घायल को जयपुर भर्ती करवाया गया है। नीमकाथाना सीओ दिनेश यादव और थाना प्रभारी हिम्मत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सीकर, झुंझुनूं व जयपुर ग्रामीण में नाकाबंदी करवा दी। वहीं पुलिस का कहना है कि सोसायटी के रुपयों का कलेक्शन चाय की थड़ी पर कर रहे थे। तभी पहले से रैकी कर आए युवक ढाई लाख रुपए लूट ले गए। पुलिस को दी रिपोर्ट में मन्ढा निवासी रमेश गुर्जर पुत्र गोपाल गुर्जर ने बताया कि रविवार को सुनील सिंह से अपने भाई की शादी के लिए 5 लाख रुपए सांवलपुरा तंवरान स्टैंड पर मंगवाए थे। स्टैंड पर हरिराम स्वामी और अशोक स्वामी ने डेढ़ -डेढ़ लाख और 2 लाख रुपए रोहिताश गुर्जर ने दिए। रमेश गुर्जर रुपए लेकर सांवलपुरा तंवरान स्टेण्ड पर सीताराम शर्मा की दुकान पर चाय पीने के लिए रुक गया। इसी बीच अचानक दो बाइकों पर नकाबपोश 6 युवक हथियारबंद होकर आए। बदमाश देशी कट्टे की नोंक पर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।
निगेटिव न्यूज
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है।
बैग छीनने के दाैरान एक ग्रामीण बदमाशों से भिड़ गया
बाइक सवार बदमाश रमेश गुर्जर से बैग छीनने का प्रयास करने लगे। वहां पर काफी लोग मौजूद थे। तभी पास में खड़ा हजारीलाल गुर्जर(32)पुत्र साधुराम गुर्जर बदमाशों से भिड गया। वह बदमाशों से बैग छीनने लगा। बदमाशों ने उससे पीछा छुडाने का प्रयास किया। जब बदमाश रुपए छीनने में नाकामयाब होने लगे तो बदमाशों ने हजारी लाल पर देशी कट्टे से फायर कर दिया। हजारी लाल पैर में गोली लगने से लहुलुहान हो गया। तभी बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले।
ग्रामीणों ने पत्थर भी फेंके
घटना के दौरान कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों पर पत्थर भी फैंके। लेकिन बदमाश लूट की वारदात करने में सफल हो गए। इस दौरान घटनास्थल पर काफी लोग मौजूद थे। फिर भी कोई भी आगे नहीं आया। बदमाशों के फरार होने के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना अजीतगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बाद घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना के बाद आसपास के जिलों में नाकाबंदी भी करा दी।
गोली लगने से घायल हजारी लाल गुर्जर।
बदमाशों ने पहले से ही कर रखी थी रैकी
नीमकाथाना सीओ दिनेश यादव ने बताया कि रमेश गुर्जर सोसायटी के रुपयों का कलेक्शन चाय की थड़ी पर कर रहा था। हर माह की 15 तारीख को वह सोसायटी के रुपयों का कलेक्शन करता है। बदमाशों ने पहले से रैकी कर रखी थी। रुपए छीनने का प्रयास करने पर हजारी लाल को गोली लग गई। उन्होंने बताया कि घायल से पूछताछ के बाद घटना का पता लगेगा। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।