पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिभाषक संघ ने जांच की मांग पर दिया ज्ञापन

अभिभाषक संघ ने जांच की मांग पर दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना| एससी-एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आदेश के खिलाफ 2 अप्रैल को हुई रैली में उपद्रव, तोड़फोड़, आगजनी व मारपीट के मामले में वकीलों पर दर्ज मामले की जांच कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया। अभिभाषक संघ सदस्यों ने बताया की एडवोकेट विनोद मीणा, अनिल वर्मा व लीलाधर सिवोडिया के नाम एफआईआर में है। वकीलों ने रैली में कोई हिंसात्मक कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए । ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष बंटेश कुमार सैनी, रामचंद्र वर्मा, लोकेश विमल, रामजीलाल गुर्जर, राजकुमार बुनकर, राजेन्द्र गोठवाल लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...