गणेश्वर में एसडीएम ने दौरा कर बनाई रिपोर्ट
नीमकाथाना | मुख्यमंत्री जनसंवाद में गणेश्वर को धार्मिक पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग के बाद शुक्रवार को एसडीएम जेपी गौड़ ने दौराकर रिपोर्ट तैयार की है। एसडीएम ने गालव गंगा सेवा समिति, सरपंच प्रतिनिधि एवं गणेश्वर के लोगों से चर्चा कर सुविधाओं, मांगों व धार्मिक स्थल का पूरा ब्यौरा तैयार किया। लोगों से गणेश्वर के धार्मिक महत्व व मान्यताओं की जानकारी ली। गालव गंगा तीर्थ, पवित्र कुंड व गर्म-ठंडी जल धाराओं को देखा। यहां की व्यवस्थाओं में सुधार कराने के लिए रिपोर्ट बनाई। ताम्र युगीन सभ्यता व स्थल का निरीक्षण किया। पुरातात्विक व धार्मिक महत्व के बारे में रिपोर्ट ली। एसडीएम गौड़ ने कहा ग्रामीणों ने सीएम वसुंधरा राजे के सामने मांग रखी थी। इस पर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जा रही हैं।